मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर की ओर से ब्लू स्टार ऑपरेशन के शहीदों की स्मृति में गुरुद्वारा साहिब में अरदास कराई गई। प्रमुख सेवादार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि दरबार साहिब एवं अकाल तख्त साहिब भक्ति एवं शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1984 में विभिन्न स्थानों पर सिख विरोधी दंगे हुए। आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। इस अवसर पर ग्रंथी चरनप्रीत सिंह, रणजीत सिंह नंदा, गुरुमुख सिंह, जसबीर सिंह खालसा, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।