फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीरंदाजी चैंपियनशिप तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल

विज्ञापन
तीरंदाजी चैंपियनशिप में मैडल जीतकर लौटे ट्रांसलम एकेडमी के खिलाडी। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी के छात्रों ने मेरठ के बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में 12 जुलाई को संपन्न हुई इंटर-स्कूल तीरंदाजी चैंपियनशिप में एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में कुल तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के अंडर-10 कैटेगरी में कक्षा छह (पर्ल) के छात्र कार्तिक पूनिया ने सटीक निशाना साधते हुए गोल्ड मेडल जीता। अंडर-15 कैटेगरी में कक्षा नौ (पर्ल) के छात्र शौर्य तोमर ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंडर-17 कैटेगरी में भी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कक्षा 11वीं की छात्रा अवनी चौधरी ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसी वर्ग में कक्षा दसवीं के छात्र अनिमेष गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीता। एकेडमी के अध्यक्ष सीमांत जैन और प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने विजेताओं को बधाई व भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें