एक्यूआई 24 घंटे में 243 से बढ़कर पहुंचा 316
मोदीपुरम। हवा की रफ्तार धीमी पड़ते ही मेरठ में प्रदूषण फिर बढ़ गया है। बुधवार को शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) था जो 24 घंटे बाद ही बृहस्पतिवार को 316 पहुंच गया। गाजियाबाद 374 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि, ग्रेटर नोएडा दूसरे व दिल्ली और नोएडा पांचवे स्थान पर रहे।
मेरठ के जयभीमनगर 338 एक्यूआई के साथ जिले का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। गंगानगर में 319 व पल्लवपुरम में 290 दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान धीरे-धीरे गिरने लगा है। सीजन में दूसरी बार रात का तापमान 15 से नीचे आ गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 14.9 दर्ज किया गया। वहीं, दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात के तापमान में गिरावट का दौर बना रहेगा।