मेरठ। सैफी संघर्ष समिति ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसके तहत मंगलवार को खरखौदा के गांव अतराडा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के अनुमोदन पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए शराफ़त अली सैफी को उपाध्यक्ष, हापुड़ के अलीजान सैफी को मीडिया प्रभारी और मेरठ के इमरान सैफी (आईटी सेल प्रभारी) को सरपरस्त नियुक्त किया गया। इस दौरान स्वालिन सैफी, डॉ. इमरान सैफी, चांद सैफी, इकराम सैफी, कबट्टा, नदीम सैफी, आरिफ सैफी, डॉ. शकील सैफी, डॉ. नवाब सैफी और अनवार सैफी मौजूद रहे। ब्यूरो