फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडल के 53 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Mon, 26 Feb 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मंडल के 53 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में नगर विधायक राजीव गुंबर एवं जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के 53 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें विद्युत निगम के 37, आयुष विभाग के 12 एवं चिकित्सा विभाग के चार नव चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं।
विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि वर्तमान सरकार में बिना किसी भेदभाव के पात्र एवं योग्य व्यक्तियों को ही लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम एवं स्वास्थ्य विभाग सीधे आमजन से जुडे हुए हैं। इसलिए शासन की भावना के अनुरूप जनसेवा करें। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। विभागीय कार्यों के अनुरूप जनजीवन से जुड़ी समस्याओं को निस्तारित करने का प्रयास करें। सेवाभाव के साथ शासकीय दायित्वों को निभाएं।
विज्ञापन

इससे पहले लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के लिए चयनित युवा प्रतिभाओं को प्रदेश की सेवा में आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से नौजवानों को उसका अधिकार मिले। पिछले सात वर्ष में छह लाख से अधिक युवाओं को प्रदेश के शासकीय विभागों में नौकरियां दी गई हैं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. अर्चना द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें