मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में करें आवेदन
मेरठ। कोरोना काल में बेरोजगार लोग रोजगार से जुड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना में हाईस्कूल पास, 18 से अधिक व 40 वर्ष से कम आयु वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अधिकतम रुपये 25 लाख तक के उद्योग/सर्विस सेक्टर के लिए मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में ऑनलाइन पोर्टल/वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदन करें। 25 लाख के प्रोजेक्ट पर प्रदेश सरकार द्वारा 25फीसदी छूट मिलेगी। अन्य जिले से आए प्रवासी श्रमिक जो मूलत: मेरठ के निवासी हैं वह भी स्व-रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं उन्हें विशेष वरीयता दी जाएगी। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र वीके कौशल ने बताया कि जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, सूरजकुंड रोड, मेरठ में संपर्क कर सकते हैं।