मेरठ। पारिवारिक मिलन जाट समाज की बैठक शुक्रवार को शास्त्रीनगर स्थित समाज के कार्यालय पर हुई। कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 27 अक्तूबर को समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन जाट भवन गढ़ रोड पर होना है। इसे लेकर आवेदन की तिथि को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले युवक-युवती इसके लिए 12 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते थे, अब इसे बढ़ाकर 14 अक्तूबर तक कर दिया गया है। चौधरी सतेंद्र सिंह व प्रवक्ता चौधरी सुशील ढाका ने बताया कि अब जाट समाज दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों से ऊपर उठकर अपनी बेटियों को सक्षम और काबिल बना रहा है, जिससे मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण हो। इसे लेकर ही सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान राजेंद्र सिंह, चौधरी रविन्द्र सिंह, सीपी सिंह तेवतिया आदि रहे।