सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरधना में कक्षा नौवीं और 11 में प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि कक्षा नौवीं और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी पात्रता, परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश और अन्य जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर देख सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है।