मेरठ। सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की लटकी तलवार से व्यापारियों की नींद उड़ी हुई है। बीती 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए ध्वस्तीकरण के आदेश का अनुपालन हुआ तो बड़े पैमाने पर कारोबारी दर-ब-दर हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को व्यापारियों की ओर से बाजार में पंडाल लगाकर हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। सुंदरकांड का पाठ हुआ और व्यापारियों ने बाबा से बाजार को बचाने की गुहार लगाई। मधुर भक्ति धुनों पर श्रद्धालु थिरके और भव्य झांकियों ने मन मोहा।व्यापारियों ने किसी भी जनरप्रतिनिधि या व्यापारी नेताओं को निमंत्रित नहीं किया। बाबा को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद