फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचायत में पहुंचने की किसानों से अपील

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक सदरपुर में। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव सदरपुर में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला महासचिव अमित कुमार के आवास पर हुई बैठक में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का फूलमाला से स्वागत किया गया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर 13 दिसंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कार्यालय पहुंचने की अपील की। उन्होंने किसानों के लिए गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल, बकाया भुगतान जल्द करने, इकबालपुर चीनी मिल से जुड़े किसानों का जल्द भुगतान करने, पहाड़ी किसानों के लिए कृषि यंत्र फ्री, खेत से मंडी तक का ट्रांसपोर्ट खर्च सरकार को देने की 24 सूत्रीय मांग को लेकर उत्तराखंड पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाकियू तोमर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सांगवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, रज्जी खान, शिवांशु, काकरान, इकबाल राठी, विवेक लंबा, ओमवीर सिंह, सचिन, आबिद, अब्बास, इरफान ताहिर भूरा, हनी बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें