फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने की अपील

विज्ञापन
थाना परिसर मे त्यौहारों के मद्देनजर शांति स​मिति की बैठक में लोगों को संबोधित करते एसडीएम व सीओ
विज्ञापन
मवाना। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में संभ्रांत नागरिकों की शांति समिति की बैठक में एसडीएम व सीओ ने लोगों से शांति सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की। बैठक में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया और थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिसमें आगामी रामलीला, दुर्गापूजा और दिवाली के पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में मनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा और रामलीला मंचन व दुर्गापूजा पंडालों के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। साथ ही त्योहारों से पहले प्रमुख सड़कों के गड्ढों को तुरंत ठीक कराने और व्यापक साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और अधिकारियों ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। बैठक में सुभाष गाब्बा, जय चंद फौजी, कमल त्यागी, राजेंद्र चौहान, ओमपाल सभासद, श्योराज सिंह, मौलाना नफीश, रामनिवास सैनी, योगेश शर्मा, राजू सैनी, राहुल चौहान, रवि कुमार, विनोद कुमार और पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें