गंगानगर। आरटीआई एक्टिविस्ट सुनील जैन ने सूचना अधिकारी व सीएमओ से आरटीआई का सीधा जवाब नहीं मिलने पर मेडिकल में पोलियो अधिकारी के यहां अपील दायर की है। उन्होंने आरटीआई में मेरठ में फर्जी डॉक्टरों की कुल संख्या, गैर पंजीकृत पैथोलॉजी लैब व इनके खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई। आरटीआई के जवाब में अधिकारियों ने गोलमोल जवाब दे दिया। आरटीआई के जवाब में इंटरनेट साइट्स पर जाकर चेक करने की बात लिख दी गई। जबकि विभाग को प्रमाणित कॉपी उपलब्ध कराने के लिए आने वाला खर्चा भी दिया था। अब उन्होंने पोलियो अधिकारी के यहां अपील दायर की है।