मेरठ। भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) ने भी निकाय चुनाव के लिए ताल ठोक दी है। रक्षापुरम निवासी मनोज कुमार सिंह ने महापौर पद के लिए आवेदन कर दिया है। शुक्रवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने आवेदन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में दमखम के साथ उतरेगी। जो भी उम्मीदवार चुनाव लड़ना चाहते हैं वह महापौर, नगरपालिका, और नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बैठक में मुनीश पटेल, कृपाल सिंह, अलका पटेल, दीपा लोधी, बलीचंद्र पाल, नीरज भारद्वाज, मुरारीलाल, चिरंजीव, चतर सैन आदि मौजूद रहे।