फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर्णा कौशिक दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। बीआरसी माछरा पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई का चुनाव हुआ। इसमें दूसरी बार निर्विरोध अपर्णा कौशिक अध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीआरसी माछरा पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नरेंद्र शर्मा एवं रतनलाल द्वारा चुनाव कराया गया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अपर्णा कौशिक और मंत्री पद के लिए जितेंद्र ने नामांकन पत्र भरकर जमा किए। अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया। जांच में दोनों नामांकन पत्र वैध पाए गए। पर्यवेक्षक ने अपर्णा कौशिक को माछरा ब्लॉक अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार को मंत्री पद पर निर्विरोध घोषित किया गया। अपर्णा कौशिक दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष पद पर अक्षय शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर बबीता तोमर, संयुक्त मंत्री पद पर हरीश कुमार शर्मा व उमेश कुमार, लेखाकार पद पर अनुराधा और लेखा परीक्षक पद पर नीलम कुमारी निर्विरोध चुनी गई। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक तोमर एवं ब्लॉक मंत्री प्रेमचंद्र, अमरीश शर्मा, इमरान, मांगेराम, मदनपाल, भावना, अनुराधा, शुभा शर्मा, कृष्ण शर्मा, रेनू, भूप सिंह, आदि रहे। इन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें