फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पेन, हेयरबैंड को हथियार बनाकर करें मनचलों पर प्रहार

Tue, 06 Aug 2019 02:18 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपको अगर कोई परेशान करे तो चुप रहने की जगह करारा जवाब दीजिए। अपने पास मौजूद रोजमर्रा की चीजों को अपना हथियार बनाए और अपनी रक्षा खुद करें, जरूरत है बस निडरता और आत्मविश्वास की। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए यह बातें अमर उजाला की पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही। सोमवार को मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सिराज अहमद और उनकी टीम में शामिल अर्पित गर्ग, नीलम मिश्रा, नीशू त्यागी ने कराटे का प्रशिक्षण दिया।  सिराज अहमद ने छात्राओं को बताया कि अगर कोई मनचला परेशान करे तो वे पैन, पानी की बोतल, बैग, हेयरबैंड, ज्योमैट्रीबॉक्स आदि से मनचलों पर प्रहार कर सकती हैं। यही नहीं आप अपने पास उपलब्ध प्रत्येक वस्तु को हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इस दौरान छात्राओं को इसका डैमो भी दिया गया। प्रधानाचार्या माधवी सिंह ने कहा कि छात्राओं को निडर होकर अपनी परेशानी अभिभावकों के साथ साझा करनी चाहिए। समाज के विकास के लिए छात्राओं का आत्मनिर्भर व निडर बनना जरूरी है। उन्होंने अमर उजाला व प्रशिक्षक टीम का आभार प्रकट लिया। अंत में सभी ने नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। इस दौरान अजय चौघरी, मनीष शर्मा, जितेंद्र व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें