फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अगवा बच्ची की सूचना देने वाले को मिलेगा दस हजार का इनाम

विज्ञापन
कंकरखेड़ा के बाजार से राष्ट्रीय सेवक संघ का निकलता पथ संचलन।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर गांव से दस माह पहले अगवा की गई छह साल की शबीना का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। एक साल में कई विवेचक बदले गए लेकिन बच्ची की बरामदगी नहीं हो पाई है। अब नए सिरे से बच्ची की तलाश शुरू की गई है। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कराने व सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी सलमी की पत्नी पन्नो ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कि नाले के किनारे पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दंपती मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। 29 नवंबर को उनकी छह वर्षीय बेटी शबीना घर के बाहर खेल रही थी। दंपती मजदूरी करने गए गए हुए थे। घर पहुंचे तो देखा की उनकी बच्ची गुम है।
आसपास में पूछताछ की तो पता चला कि वह घर के बाहर खेल रही थी, इसके बाद बच्ची का कोई अता-पता नहीं चला। पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। लेकिन अब तक बच्ची का अता-पता नहीं चल पाया है। दंपती बच्ची की तलाश में भटक रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बच्ची की तलाश के लिए दोबारा से गहनता से जांच की जा रही है। बच्ची को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें