फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का विश्वास प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय की ओर से पर्यावरणीय जन जागरुकता कार्यक्रम मवाना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किया गया। इस दौरान जल प्रदूषण पर चित्रकला प्रतियोगिता, नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, लिपन आर्ट पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। वक्ता अखिलेश गौतम ने छात्राओं को नगरीय ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। शिप्रा शर्मा ने लिपन आर्ट के बारे में जानकारी दी। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनुष्का विश्वास, द्वितीय वंशिका और तृतीय पुरस्कार अनुष्का ने प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, दिलीप कुमार, अंजलि गौतम सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें