मेरठ। 48वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से 7 सितंबर तक राजस्थान के जयपुर में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के डॉ. अनुराग त्यागी ने 50 मीटर राइफल प्रोन मास्टर में 592 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कोच और परिजनों ने भी उन्हें बधाई दी। मेरठ के ही अनमोल चौधरी ने 20 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता है। संवाद