मेरठ। वाराणसी में चल रही अंडर-17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ समेत कई मंडलों के पहलवानों ने भाग लिया। इसमें मेरठ के दो पहलवानों ने पदक जीते। अनु ने स्वर्ण और साक्ष्य ने रजत पदक जीता। अनु ने फ्री स्टाइल वर्ग और 92 किलो ग्रीको वर्ग में साक्ष्य ने ये पदक हासिल किए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और कोच कुलविंदर ने दोनों पहलवानों को शुभकामनाएं दीं। संवाद