दौराला। मंडौरा गांव में ग्राम पंचायत की ओर से कराए जा रहे विकास कार्याें में कुछ असामाजिक तत्व बाधा डाल रहे हैं। प्रधान पीयूष ने आरोप लगाया कि कुछ ग्रामीणों ने हाल ही में बनाई गई नाली तोड़ दी और उनके ऊपर लगाए गए चैनर उखाड़ दिए। इस कारण पंचायत को 50 हजार का नुकसान हो गया। प्रधान ने दौराला थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद