फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हरकत में आया एंटी रोमियो टीम, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। चर्च परिसर में श्रद्घालुओं से जानकारी लेती एंटी रोमियो स्क्वॉड।
विज्ञापन
सरधना। बीते एक सप्ताह में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं होने के बाद पुलिस व एंटी रोमियो स्क्वाॅयड हरकत में आई। रविवार को टीम ने नगर के कई स्थानों पर अभियान चलाकर महिला सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। वहीं छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी के आदेश पर सरधना में पुलिस का एंटी रोमियो स्क्वाॅयड सक्रिय नजर आई। नगर के चर्च रोड, गुजरान गेट, देवी मंदिर तिराहे पर सीओ के निर्देशन में एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। चर्च पर पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं के दल से एंटी रोमियो टीम ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि कुछ मनचले आपत्तिजनक फब्तियां कसते हैं। ऐसे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। कोई हरकत सामने आई तो अराजक तत्वों पर कार्रवाई होगी।
वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि तीन दिन पहले एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा को युवक ने जबरन चॉकलेट देकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी ललित पुत्र ब्रह्मपाल निवासी चांदना को जुल्हैड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान भलसोना निवासी सनौज पुत्र राजपाल को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें