मेरठ में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अतुल कुमार त्रिपाठी को 66000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन की टीम ने ये कार्रवाई की है। टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।