मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्र कल्याण परिषद एवं एक्टिविटी क्लब ने भ्रष्टाचार विरोधी लघु वीडियो छात्राओं को दिखाया। लोकपाल भारत में भ्रष्टाचार विरोधी शिकायत करने हेतु एक स्वतंत्र संस्था बनाई गई है। लोकपाल राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार विरोधी मामलों का निस्तारण करता है। छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनु रस्तोगी ने बताया कि छात्राएं लोकपाल की साइट पर जाकर उससे संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक्टिविटी क्लब की प्रभारी प्रो. मंजूलता सिंह ने छात्राओं को विभिन्न स्तरों पर सतर्क रहने की सलाह दी। समिति की सदस्याएं प्रो. अमिता शर्मा, प्रो. अपर्णा वत्स, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. उपासना सिंह, चिंकी उपाध्याय, लक्ष्मी, प्रियंका, डॉ. शुभम त्यागी और डॉ. आरती का सहयोग रहा। छात्राओं में ज्योति, पूजा, तनु व प्रियंका आदि ने सहभागिता की। संवाद