फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंशु गुप्ता बताएंगे समाज बदलाव की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। योग संस्कृति समिति के सहयोग से सामाजिक संस्था टीम गूंज (दिल्ली) एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह एक अंतरंग संवाद सत्र होगा। इसमें मैगसेसे अवार्ड विजेता अंशु गुप्ता और उनकी पत्नी मीनाक्षी गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। परिसंवाद में गूंज के अर्थ, सामाजिक कार्यों और समाज में बदलाव की उनकी यात्रा पर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम रविवार को दोपहर 1:30 बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित होगा। प्रवेश निशुल्क है और पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। योग संस्कृति समिति और टीम गूंज के पदाधिकारियों ने सभी शहरवासियों, छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें