मेरठ। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर बास्केटबॉल खिलाड़ी अंशिका शर्मा ने खेलो इंडिया बास्केटबॉल कैंप 2025-26 में अपनी जगह बनाई है। यह कैंप अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे देश के कई प्रतिभागियों में से केवल 18 छात्राओं का चयन हुआ है। अंशिका ने पूरे भारत के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए 5वां स्थान हासिल किया।स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य सपना आहूजा ने अंशिका शर्मा को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद