फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूडो में स्वर्ण पदक जीतने पर आंशिका सम्मानित

Mon, 14 Sep 2026 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सीबीएसई गेम्स नॉर्थ जोन-2026-27 की जूडो प्रतियोगिता में अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर पनवाड़ी निवासी आंशिका पुत्री परवीन कुमार को सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केपी जाटव ने आंशिका को सम्मानित करते हुए उसकी उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाना चाहिए। आंशिका की इस उपलब्धि से परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में सहबा, आदित्य भास्कर, सारिक, सौरव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें