फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप के गोदाम में चोरी करने वाला एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्क्रैप के गोदाम से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास निवासी फिरोज स्क्रैप कारोबारी हैं। लोहियानगर के मोमीन नगर में उन्होंने गोदाम बना रखा है। 30 मार्च को वह ईद मनाने के लिए घर चले गए थे। एक अप्रैल को वापस लौटे तो गोदाम के ताले टूटे हुए थे। बदमाश कॉपर तार के करीब 7-8 बोरे चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। जांच में न्यू इस्लामनगर निवासी रियाजुल,हुंमायूनगर निवासी हमजा व दानिश उर्फ काला, समर गार्डन निवासी जाकिर जटल्ल और रसूलनगर आयशा मस्जिद के पास रहने वाले इरफान और युसूफ के नाम प्रकाश में आए थे। इरफान और युसूफ को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि दानिश उर्फ काला को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर बजौट रेलवे फाटक के पास झाड़ियों से चोरी किया गया 20 किग्रा तांबे का तार बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें