फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ से एक और तेज गेंदबाज क्रिकेट की दुनिया में छाने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से क्रिकेट की दुनिया में कई तेज गेंदबाज दिए हैं। प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार ने तो भारतीय टीम की ओर से लंबे समय तक खेलते हुए कई प्रतियोगिताओं में भारत को अपने बल पर जीत दिलाई है। अब मेरठ से एक और तेज गेंदबाज क्रिकेट की दुनिया में छाने को तैयार है। छोटी सी उम्र में ही मेरठ के मोदीपुरम निवासी विजय कुमार ने उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

मेरठ के मोदीपुर निवासी विजय कुमार अब वो खिलाड़ी हो सकते हैं जो अपनी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा सकते हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की टीम की घोषणा की गई। टीम में मेरठ के युवा गेंदबाज विजय कुमार को भी शामिल किया गया है। विजय पिछले 6 वर्षों से यहां भामाशाह पार्क में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अंडर 19 यूपी, अंडर 23 यूपी की टीम में जगह बनाई और सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अभी हाल ही में यूपी लीग में उन्होंने 9 मैच में 13 विकेट लिए और वह सेलेक्टरों की नजरों में आए। उन्हें मेरठ के ही तेज गेंदबाज विनीत पंवार के स्थान पर 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में शामिल किया गया और विनीत को स्टैंड बाय में रखा गया। विजय की बात करें तो उनमें गेंद को भुवनेश्वर कुमार की तरह दोनों ओर इन स्विंग और आउट स्विंग घुमाने की काबिलियत है।
वह अपनी गेंदबाजी के बल पर जल्द ही टीम इंडिया का भी दरवाजा खटखटा सकते हैं। रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में सबकी नजर उनके प्रदर्शन पर होंगी। उनके चयन पर उनके पिता जनक सिंह ने भी खुशी जताई है। वहीं विजय ने अपने चयन पर अपने पिता और अपने कोच को श्रेय दिया। वर्तमान में वह लखनऊ में टीम के साथ हैं और 11 से होने वाले रणजी मैच की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें