परतापुर। परतापुर बाईपास स्थित बीआईटी में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव अभिव्यक्ति 2020 का आयोजन होगा। इसमें 22 फरवरी को बॉलीवुड गायिका सुमेधा करमहे प्रस्तुति देंगी। इस बाबत बीआईटी के रजिस्ट्रार आदेश गहलौत ने बताया कि 20 से 22 फरवरी तक सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बृहस्पतिवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। शुक्रवार को लिटरेरी इवेंट्स एवं सेल्फी बूथ कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य रंगारंग कार्यक्रम होंगे। शनिवार को बॉलीवुड गायिका सुमेधा करमहे प्रस्तुति देंगी। यहां छात्र अधिष्ठाता सुनील बंसल, विशाल कोहली और डॉ. रजनी जैन आदि मौजूद रहे।