गांव अटौरा में जहारवीर मेले का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता विनोद खटीक। (स्त्रोत कमैटी) मवाना।
मवाना। गांव अटोरा स्थित जाहरवीर माड़ी पर आयोजित वार्षिक मेले का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि विनोद खटीक ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। उद्घाटन के पश्चात आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह नागर, बबरे चौहान, जगपाल सिंह, राजेंद्र चौहान, ब्रह्म सिंह प्रधान, जितेंद्र प्रधान, सुधीर चौधरी, मनोज कर्णवाल, सुनील गुर्जर सहित उपस्थित रहे। पूरा परिसर श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया।