अन्नू रानी, भाला फेंक में जीता पदक
मेरठ। भुवनेश्वर में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स कोंटीनेंटल टूर सिल्वर प्रतियोगिता में मेरठ की अन्नू रानी ने भी भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। अन्नू रानी ने प्रतियोगिता में 56.96 मीटर दूरी पर भाला फेंका और कांस्य पदक जीता। उन्होंने यह दूरी अपने अंतिम प्रयास में तय की। तीन बार उनका प्रयास फेल रहा और छठे प्रयास में में उन्होंने 56.96 मीटर दूरी तय की। प्रतियोगिता में पहला स्थान ब्राजील की जूसीलेन सेल्स डी लिमा ने 59.13 मीटर दूरी के साथ प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 58.98 मीटर दूसरी के साथ श्रीलंका की दिल्हानी रहीं। संवाद