फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त बने अंकुर पी. गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भविष्य निधि संगठन के विस्तार के तहत अंकुर पी. गुप्ता क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त बने। उन्होंने गुरुवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त राजन छाबड़ा और महेश सिंह की उपस्थिति में कार्यभार संभाला। अंकुर पी. गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नौ जिलों के कर्मचारियों को असंतुष्ट न लौटाया जाए। सभी की समस्याओं को त्वरित कार्रवाई कर सुना जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में सहयोग का आह्वान किया। कर्मचारी नामांकन अभियान में भी सहयोग देने को कहा। इससे पहले, अंकुर पी. गुप्ता ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी में सेवाएं दीं। उन्होंने बरेली के क्षेत्रीय कार्यालय में भी कार्य किया है। अभिषेक ओझा, लल्लनराम, नीतू गुप्ता, राजेश जैन, राजकुमार सिंह और विजयपाल सिंह ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें