फोटो
मेरठ। मोहकमपुर निवासी धावक अंकुर कुमार 31 अक्तूबर को कश्मीर से कन्याकुमारी तक होने वाली मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए कश्मीर रवाना हो गए। इस दौरान 108 आरएएफ मेरठ के डीआईजी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। अंकुर शहीदों के सम्मान और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मैराथन दौड़ करेंगे। अंकुर ने बताया कि वह करीब चार हजार किमी लंबी दौड़ को 60 दिनों में पूरा करेंगे। अंकुर के कश्मीर रवाना होने के दौरान पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ, रविंद्र राणा, राहुल कुमार, जोनी कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद