फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुश्ती में अंकिता ने स्वर्ण तो दीपांशी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
कुश्ती में पदक जीतने वाली अंकिता और दीपांशी का हुआ सम्मान फोटो स्त्रोत स्वयं - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक छत्रसाल स्टेडियम नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसमें मेरठ की अंकिता ने स्वर्ण और दीपांशी ने कांस्य पदक जीता। दोनों पहलवान यहां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थित रुस्तम-ए-जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतियोगिता में 62 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता कुशवाहा ने स्वर्ण पदक अर्जित किया और 50 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशी सोम ने कांस्य पदक अर्जित किया। दोनों पहलवान का सोमवार को विश्वविद्यालय में स्थित कुश्ती स्टेडियम में सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ मेरठ के संरक्षक कल्याण सिंह ने दोनों पहलवानों को बादाम गिरी देकर के सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. जबर सिंह सोम ने सभी का धन्यवाद किया और पहलवानों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें