फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता में अंकित सिंह ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में अंकित ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स के तहत अंडर-14 वर्षीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ के अंकित सिंह ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कुश्ती कोच डॉ. जबर सिंह सोम ने बताया कि अंकित कुशवाहा रुस्तम-ए-जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। उन्होंने 2025 में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके चलते उन्हें एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिला था। एशियाई चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। अंकित के पदक जीतने पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर समेत सभी खिलाड़ियों ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें