फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंकित मिस्टर और अनीता को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में शुक्रवार को फ्रेशर एवं टैलेंट अवॉर्ड समारोह किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस गौरव ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उज्बेकिस्तान से आईं प्रो. दिलफुज्जा ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डॉ. अमरदीप सिंह ने शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में अंकित कुमार को मिस्टर फ्रेशर और अनीता को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, उदित बालियान को मिस्टर टैलेंटेड और सुहानी चौधरी को मिस टैलेंटेड का पुरस्कार मिला। विजय शिरंगी को मिस्टर हैंडसम और हर्षिता को मिस गॉर्जियस के खिताब से सम्मानित किया गया। संचालन तान्या, अंकिता, अमन और विशेष ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें