मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गांव मुंडाली निवासी अनीश को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। मुंडाली थाना अध्यक्ष ब्रह्म सिंह त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने अनीश के घर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का नोटिस तामील कराया। इसके बाद, अनीश को मेरठ जनपद की सीमा से बाहर हापुड़ जनपद की सीमा में छोड़ दिया गया। उसे स्पष्ट निर्देश दिए गए कि तीन माह तक मेरठ जनपद में प्रवेश न करे। यदि वह इस अवधि में मेरठ जिले की सीमा में पाया जाता है, तो कठोर कार्रवाई होगी। सीओ किठोर विश्व ज्योति राय ने बताया कि यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी प्रशासन के आदेश पर हुई है।