फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोग्य मेले में की पशुओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पशुपालन विभाग और सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सिंकरी बुजुर्ग गांव में आरोग्य पशु मेला लगाया गया। कुलपति डॉ केके सिंह और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश अग्रवाल व ग्राम प्रधान उदयवीर ने गो पूजन के साथ शुभारंभ किया। डॉ. लोकेश अग्रवाल ने पशुधन बीमा योजना के बारे में बताया। कृषि विवि पशु चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर अमित वर्मा ने पशुओं में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों के लक्षण निदान और रोकथाम पर वैज्ञानिक जानकारी साझा की। मेले में डॉ. अमित वर्मा, डॉ. प्रेम सागर, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. इशिता, ईशान, डॉ. आशुतोष राय, डॉ. शुभम चौधरी की टीम ने 200 से अधिक पशुओं में बांझपन की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें