फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईकड़ी के जंगल में मिले पशुओं के अवशेष, तीन थानों की पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी के जंगल में बृहस्पतिवार को दो गोवंश के अवशेष मिलने पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दो गोवंश के सिर मिले। बताया गया कि गोकशी के वारदात के बाद वारदात को करीब कुछ दिन पहले अंजाम दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को मिट्टी में दबवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव ईकड़ी के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह किसान खेत में काम कर रहे थे। बदबू आने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो खेत में जगह-जगह गोवंश के अवशेष पड़े थे। जानकारी पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर सरधना, सरूरपुर व रोहटा थाना पुलिस पहुंची और जानकारी ली।
सरधना थाने के अपराध निरीक्षक बृजकिशोर ने बताया कि ईकड़ी गांव के जंगल में दो गोवंश के सिर मिले हैं। कुछ दिन पहले गोकशी की घटना होने की आशंका है। अवशेषों को जमीन में दबवा दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें