फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषि विवि में 14 से 15 तक लगेगी पशु प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में 14 से 15 अक्तूबर तक पशु प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण 13 से 15 अक्तूबर तक किया जाएगा। कुलपति डॉ. केके सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में गोवंशों, भैंसों की विभिन्न श्रेणियों जैसे देशी, संकर, मुर्रा नस्ल के पशुओं का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पशुओं के लिए भूसे, हरे चारे और पानी की व्यवस्था विश्वविद्यालय उपलब्धता के अनुसार कराएगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वह पशुओं का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। संक्रामक रोग से ग्रसित पशुओं को शामिल नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें