फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Dujana: दिल पर लगी एक गोली ने ही कर दिया अनिल दुजाना को ढेर, युवाओं ने स्टेटस पर लिखा- 'मिस यू अनिल भाई'

Sat, 06 May 2023 08:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

वेस्ट यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना बृहस्पतिवार दोपहर को एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। वेस्ट यूपी में खौफ का पर्याय रहे दुजाना पर लूट, हत्या, अपहरण, डकैती समेत 65 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
गैंगस्टर अनिल दुजाना का अंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों के बोर्ड ने करीब 50 मिनट तक पोस्टमार्टम किया। अनिल दुजाना को एसटीएफ की एक गोली ने ढेर कर दिया। गोली दिल के आर-पार हो गई। शव लेने के लिए चाचा सुंदर, भाई ओमप्रकाश और अन्य परिजन पहुंचे। पोस्टमार्टम के लिए परिजन उसके शव को गांव दुजाना लेकर चले गए। 
विज्ञापन


भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर दुजाना गांव में परिजनों के अलावा बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर महिलाएं समेत कई राजनीतिक लोग भी पहुंचे थे।

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अनिल के शव दुजाना लाया गया। हालांकि इससे पहले ही गांव में एडिशनल डीसीपी और एसीपी पहुंच समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। मौके पर पीएसी एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। गांव में शव लाए जाने की सूचना तेजी से फैली। 
विज्ञापन


चंद मिनटों में ही गांव की महिलाएं एवं पुरुष अनिल दुजाना के घर पहुंच गए। इस बीच पूरे गांव की गलियों में सन्नाटा छाया रहा। करीब आधे घंटे में ही धार्मिक रस्म पूरी कर शव को श्मशान घाट ले जाया गया। परिवार के लोग उसकी एक साल की बेटी को गोद में लेकर पिता का चेहरा दिखा रहे थे।

व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा मिस यू भाई, पुलिस कर रही चिह्नित

दाह संस्कार के बाद दुजाना समेत कई अन्य गांव युवाओं ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘मिस यू अनिल भाई’ का पोस्ट लगाया था। इसी तरह फेसबुक समेत अन्य नेटवर्किंग साइटों पर लोगों ने दुजाना मामले में तरह-तरह के पोस्ट किए गए थे। दाह संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर काफी तेजी से उसके फोटो और वीडियो वायरल होने लगे हैं। हालांकि पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करने में जुटी है।
 

वेस्ट यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना मुठभेड़ में ढेर

वेस्ट यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना बृहस्पतिवार दोपहर को एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। वेस्ट यूपी में खौफ का पर्याय रहे दुजाना पर लूट, हत्या, अपहरण, डकैती समेत 65 मुकदमे दर्ज थे। एसटीएफ के एसपी बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने उसे जानी थाना क्षेत्र के गंगनहर पर भोला की झाल के पास घेर लिया। अनिल दुजाना ने एसटीएफ की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। वह दुजाना में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था।

तिहाड़ जेल से छूटने के बाद अनिल दुजाना ने गौतमबुद्धनगर के जयचंद प्रधान हत्याकांड में उसकी पत्नी और गवाह संगीता को धमकी दी थी। इसके बाद अनिल दुजाना के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए थे। इसके बाद से एसटीएफ और गौतमबुद्धनगर पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। 

बृहस्पतिवार को मेरठ एसटीएफ यूनिट को सूचना मिली कि अनिल दुजाना मेरठ में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। वह बागपत से कार द्वारा जानी गंगनहर के पास टीकरी गांव के संपर्क मार्ग से होता हुआ भोला पहुंचेगा। इस पर एसटीएफ भोला झाल पहुंच गई। स्पार्कियो से वहां पहुंचने पर एसटीएफ टीम को देखकर अनिल दुजाना ने अपनी गाड़ी कांवड़ मार्ग की पटरी पर सतवाई की तरफ खड़ंजे पर मोड़ दी। 

एसटीएफ ने की फायरिंग, दुजाना ढेर

दो सौ मीटर चलने के बाद उसकी कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद उसने कार से उतर कर पुलिस पर दोनों हाथों में पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। एसटीएफ ने फायरिंग में गोली लगने से अनिल दुजाना जमीन पर गिर गया। टीम ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पांचली भेजा। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन पिस्टल, एक तमंचा और 69 कारतूस हुए बरामद

एसटीएफ के एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि अनिल दुजाना के पास से एक .30 बोर की चाइना स्टार पिस्टल, .32 बोर की दो कंट्री मेड पिस्टल, एक 315 बोर का तमंचा और 69 कारतूस बरामद हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जानी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दुजाना को लगी दो गोलियां

एसपी के मुताबिक अनिज दुजाना की तरफ से दो पिस्टल से 14 से 15 गोलियां चलाई गईं। एसटीएफ टीम की तरफ से छह गोलियां चलाई गईं। अनिल दुजाना को दो गोलियां लगने की बात कही जा रही है। एक गोली उसे दिल पर लगी है। एसटीएफ की एक गोली अनिल दुजाना की कार के पिछले शीशे पर लगी। अनिल दुजाना की चलाई गई दो गोलियां एसटीएफ की स्पार्कियो के अगले शीशे के निचले हिस्से में लगकर कार के डेस बोर्ड में घुस गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें