फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता के डांटने से नाराज होकर हरिद्वार चला गया था किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र से नौ अक्तूबर को लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि किशोर के सिगरेट पीने पर उसके पिता ने डांट लगाई थी। इसके बाद किशोर घर छोड़कर चला गया था। किशोर घर से सब्जी मंडी अपने पिता के साथ गया था। पापा हरी मिर्च लेने चले गए तभी किशोर मंडी के पिछले रास्ते से निकल कर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। यहां ट्रेन में बैठकर वह दिल्ली चला गया था। दूसरे दिन दिल्ली से ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंचा। एक दिन स्ट्रेशन पर रुका और फिर हरकी पौड़ी पर जाने के बाद लंगर में प्रसाद खाया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें