फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने नहर में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी शालू (20 वर्ष) सोमवार शाम मीवा मार्ग पर कूडी की झाल के पास नहर में कूद गई। पुलिस और परिजन युवती की तलाश में जुटे। तीन घंटे बाद नहर से युवती का शव निकाला जा सका। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि युवती मां की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई जुड्डी निवासी बिजेंद्री ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटी व एक बेटा है। बेटा सबसे बड़ा है और मजदूरी कर घर चलाता है। दूसरे नंबर की बेटी शालू (20 वर्ष) है। शालू को उसकी मां ने सोमवार शाम किसी बात पर डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर शालू शाम के समय बिना बताए घर से निकल गई। लोगों ने बताया कि शालू लगभग शाम 5:45 बजे के आसपास नहर में कूदी है। शाम 6 बजे परिजन को युवती के नहर में कूदने की जानकारी हुई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोर को बुलाकर युवती की तलाश में जुट गए। रात लगभग नौ बजे युवती के शव को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें