फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंगद बोले- मेरे नहीं श्रीराम के पैर पकड़ मूर्ख

विज्ञापन
दौराला- ​​शिव मंदिर रेलवे स्टेशन ​स्थित रामलीला मैदान में मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
दौराला। कस्बे के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान पर राम लखन रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के नेतृत्व में चल रही रामलीला में रविवार को विभीषण को लंका से निकालने, भगवान राम-विभीषण मित्रता का मंचन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र और पुरुषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि माता सीता को छोड़ने के लिए विभीषण ने अपने भाई रावण को समझाया, लेकिन रावण ने भाई को ही लात मारकर लंका से निकाल दिया। लंका से निकाले जाने के बाद विभीषण भगवान राम की शरण में पहुंचे और भगवान राम ने विभीषण से मित्रता करते हुए उसका राजतिलक किया। भगवान राम बालि पुत्र अंगद को रावण के दरबार में भेजते हैं। अंगद ने भी रावण को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। अंगद ने रावण के दरबार में अपना पैर जमा दिया, जिसे कोई नहीं हिला पाया। रावण पैर को हिलाने पहुंचा तो अंगद ने पैर हटा लिया और बोले मूर्ख पैर पड़ने ही हैं तो राम के पड़ो मेरे नहीं। अंगद लंका में युद्ध की घोषणा करके चले आते हैं। मुख्य अतिथि अनिल चौधरी ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान अभिनव गुप्ता, जितेंद्र धामा, गौरव सिंह, विक्रांत, दिग्विजय, देवेंद्र, भारतवीर, हरपाल, रजनीश, अतुल, मुकेश, लोकेश, सुंदर, लवेश, संजीव, मोहित, रविंद्र, ललित, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें