सुनील कैथवास....केएल इंटरनेशनल की पासआउट छात्रा अनन्या ने एशियन गेम में शूटिंग में दो स्वर्ण पद
मेरठ। कजाकिस्तान में आयोजित 15वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप की युवा वर्ग स्पर्धा में केएल इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व छात्रा अनन्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। अनन्या ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ वूमन कैटेगरी में व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ ही टीम स्पर्धा में भी भारत को दो स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनन्या ने कहा कि उसने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन में बिना कोच के यह सफलता हासिल की है। उसकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक वर्ग, प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर, शिक्षकों व छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की।