मुंडाली। क्षेत्र के गांव डेरियो में चेकिंग के लिए गई विद्युत निगम की टीम पर हमला किया गया। इसमें एक विद्युत कर्मी घायल हो गया।
मुंडाली थाने पर विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी रामकिशोर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 12 अक्तूबर की शाम क्षेत्र के गांव डेरियो रछौती में अवर अभियंता राजेश कुमार, संविदा कर्मी लाइनमैन सुंदर लाल, सोनू, अफजल, रवि के साथ कम ऊर्जा खपत वाले उपभोक्ताओं के परिसर की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान विद्युत निगम की टीम गांव डेरियो में रामफल के यहां पहुंची। चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी होती पाई गई। वहां उपस्थित जितेंद्र व उसके भाई ने अभद्र भाषा व गाली गलौज की। विद्युत टीम पर जानलेवा हमला कर पत्थरबाजी की। संविदा कर्मी अफजल ईंट लगने से घायल हो गया। इससे चेकिंग कार्य भी बाधित हो गया। विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी रामकिशोर ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से हमला करने आदि धाराओं में जितेंद्र व उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।