मेरठ। कनोहर लाल ट्रस्ट सोसाइटी की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की है। सोसायटी ने अपने छात्र-छात्राओं के लिए एक माह का बुनियादी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स शुरू किया है। इसका उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा और नई तकनीक के बीच की खाई को कम करना है। कोर्स के जरिए छात्र-छात्राओं को एआई से जुड़े बुनियादी उपकरण और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जा रही है। कोर्स में भविष्य में एआई के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय और नवाचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संभावित उपयोगों पर भी चर्चा की जा रही है। इस कोर्स के लिए 60 छात्र-छात्राएं नामांकन कर चुके हैं। संवाद