फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: मेरठ में दिखा खालिस्तानी अमृतपाल, पंजाब पुलिस ने डाला डेरा, टेंपो चालक से पूछताछ जारी

Sun, 02 Apr 2023 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पंजाब पुलिस कस्टडी से फरार खालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ से कनेक्शन जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि उसे मेरठ में बेगमपुल पर देखा गया है। पंजाब पुलिस ने फिलहाल मेरठ में डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस कस्टडी से फरार खालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ से कनेक्शन जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि उसे मेरठ में बेगमपुल पर टेंपो से जाते देखा गया है। इसकी जानकारी लगने पर पंजाब पुलिस चार दिन पहले मेरठ में आई और टेंपो चालक अजय निवासी डबल स्टोरी पल्लवपुरम से घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन


पता चला है कि अमृतपाल मेरठ से दौराला जाने वाले टेंपो में बैठा था। टेंपो चालक का कहना है कि जांच करने आई पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का फोटो दिखाकर पूछताछ की और यह भी कहा कि एक सप्ताह पहले उसके टेंपो में अमृतपाल बैठकर गया था। यह भी पूछा कि वह बेगमपुल से दौराला के बीच कहां उतरा। हालांकि टेंपो चालक ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। 

यह भी पढ़ें: फैसला: 420 माह, 800 से ज्यादा तारीखें...सजा शून्य,  36 साल पहले सांप्रदायिक दंगे से बिगड़ा था मेरठ का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो चालक ने बताया कि पांच दिन पहले वह अपने परिवार के साथ टेंपो गंगा स्नान करने के गया था। वापस लौटते समय टेंपो का एक्सीडेंट हो गया। उसके अगले दिन उसके मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाले ने खुद को पंजाब पुलिस का बताकर उसे बेगमपुल पर बुलाया। उसके मना करने पर पंजाब पुलिस उसके घर पहुंच गई और वह पंजाब से भागे खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के बारे में पूछते रहे।

टेंपो चालक अजय का कहना है कि मुझे कुछ याद नहीं है, जबकि पंजाब पुलिस दावा करती रही कि अमृतपाल मेरे ही टेंपो में बैठकर गया है। फिलहाल टीम मेरठ में डेरा डाले हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें