दौराला - सकौती में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते अतिथि।
दौराला। सकौती में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का शनिवार को समापन किया गया। इंटर्नशिप में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आईपीएल सीएसआर के तहत राइज फाउंडेशन के तत्वावधान में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि चीनी मिल के यूनिट हेड दीपेंद्र खोखर रहे। उन्होंने 50 इंटर्न्स को प्रमाण पत्र वितरित किए। दीपेंद्र खोखर, डॉ. आरपी सिंह, जितेंद्र सिंह, अभय त्रिपाठी ने कहा कि अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम ने युवाओं को कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी और अनुसंधान से परिचित कराया। यह कार्यक्रम न केवल युवाओं के कॅरियर निर्माण में सहायक होगा, बल्कि देश की कृषि उन्नति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस दौरान नितिन, मुनीर, अमित राणा, आदेश चौधरी आदि मौजूद रहे।