फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्लोगन प्रतियोगिता में अमरीन रही प्रथम

Mon, 06 Oct 2025 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने स्लोगन के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अमरीन, द्वितीय स्थान पर इकरा और तृतीय स्थान पर सिमरन रही। अंजली और किरण को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की कार्यक्रम प्रभारी प्रो. मोनिका चौधरी द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार ने छात्राओं से कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग से डॉ. राजकुमार तथा बीएड विभाग से डॉ. पारुल मलिक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें